नई दिल्ली. प्रियंका राधाकृष्णन न्यूज़ीलैंड में मंत्री बनाई गई हैं। वे वहाँ भारतीय मूल की पहली मंत्री होंगीं। प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डर्न ने लेबर पार्टी की इस 41 वर्षीय सांसद को मंत्री पद के लिए चुना।
चैन्नई में जन्मी प्रियंका सिंगापुर में पली-बढ़ीं, जहाँ से पढ़ाई के लिए न्यूज़ीलैंड पहुँची। उनके दादा केरल के कोच्चि में चिकित्सक थे। विचारधारा से वे कम्युनिस्ट थे।
उन्हें विविधता, समावेशी व पारंपरिक समुदाय विभाग का मंत्री बनाया गया है। वे 2004 में राजनीति में सक्रिय हुईं जिसके बाद ऑकलैंड से दूसरी बार सांसद चुनी गई हैं। उन्हें मलयाली गीत पसंद हैं और पसंदीदा गायक येशुदास हैं। 40 वर्षीय जेसिंडा ने भी हाल में दूसरी बार आम चुनाव जीता है।
