भोपाल. इंडिया डेटलाइन. पद्म सम्मानों की घोषणा कर दी गई है। इस वर्ष 119 हस्तियों को यह सम्मान दिया जा रहा है। इनमें मप्र से पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन (इंदौर) व वरिष्ठ लोककला विद डॉ. कपिल तिवारी (भोपाल ) शामिल हैं।
पद्म विभूषण अलंकरण सात हस्तियों को दिया गया है। इनमें सबसे पहले नाम जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिकंजों आबे शामिल हैं। पद्म भूषण दस प्रमुख लोगों को मिला जिसमें मप्र की सुमित्रा महाजन के अलावा रामविलास पासवान (मरणोपरांत) हैं।
पद्मश्री से सम्मानित होने वालों में मप्र की श्रीमती भूरी बाई (कला) व डॉ कपिल तिवारी (शिक्षा) शामिल हैं। डॉ तिवारी सागर विश्वविद्यालय से शिक्षा प्राप्त कर भोपाल में लोक कलाओं पर काम कर रहे हैं। वे मप्र आदिवासी लोककला परिषद के निदेशक रह चुके हैं।